Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रूमा के पास जम्मू मेल पर पथराव की खबर निकली अफवाह, वीडियो कॉल से पहचाने गए आरोपी

ट्रैक में टेनेंस के दौरान हॉर्न सुनकर चौंके श्रमिक; हवा में उछली गिट्टी, पायलट समझा 'स्टोन पेल्टिंग'

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

कानपुर सेन्ट्रल और रूमा के बीच सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब गाड़ी संख्या 20433 (जम्मू मेल) के लोको पायलट ने ट्रेन पर पथराव (स्टोन पेल्टिंग) होने की सूचना दी। हालांकि, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त जांच में वास्तविक पथराव की पुष्टि नहीं हुई, बल्कि रेलवे ट्रैक के मेंटेनेंस कार्य में लगे श्रमिकों की एक गतिविधि से लोको पायलट को पथराव का भ्रम हो गया था। इस भ्रम के कारण रेल संचालन में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में जीआरपी ने चार श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया है।जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे डीएससीआर (DSCR) के माध्यम से सूचना मिली कि रूमा के पास किमी संख्या 1006/02-03 पर कुछ व्यक्तियों द्वारा जम्मू मेल पर पत्थर फेंकने का प्रयास किया गया है। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे।

​गहन निरीक्षण और पूछताछ में सामने आया कि पीडब्लूडी विभाग के श्रमिक वहां रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य में लगे थे। जैसे ही ट्रेन वहां से गुजरी, लोको पायलट ने अचानक हॉर्न बजाया। हॉर्न की आवाज सुनकर काम कर रहे श्रमिक चौंक गए, जिससे उनके हाथ में मौजूद गिट्टी/पत्थर हवा में उछल गए। इस दृश्य को देखकर लोको पायलट को लगा कि ट्रेन पर पथराव किया जा रहा है। जांच में स्पष्ट हुआ कि वास्तविक रूप से ट्रेन पर कोई पथराव नहीं हुआ था, लेकिन इस गतिविधि से भ्रम फैला और रेल संचालन बाधित हुआ।

​ट्रेन के लोको पायलट से वीडियो कॉल के माध्यम से मौके पर मौजूद संदिग्धों की पहचान कराई गई। इसके बाद जीआरपी टीम ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुषार यादव (21 वर्ष, निवासी चकेरी, कानपुर), अभिषेक (22 वर्ष, निवासी बीघापुर, उन्नाव), अभिषेक सोनी (19 वर्ष, निवासी बांदा) और प्रेम चन्द (20 वर्ष, निवासी महाराजपुर, कानपुर) के रूप में हुई है।

​पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126, 135 और 170 के तहत शांति भंग की कार्रवाई करते हुए दोपहर करीब 2:20 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments