फर्जीवाड़े का आरोपी शहबाज चढ़ा जीआरपी के हत्थे, कोर्ट से जारी हुआ था गैर-जमानती वारंट
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
रेलवे में होने वाली चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों व वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कानपुर सेन्ट्रल को एक कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर वारंटी अभियुक्त को फतेहपुर स्थित उसके घर के बाहर से दबोच लिया है।अपराधियों के खिलाफ यह धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे, कानपुर) दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट नेतृत्व में थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया।
पकड़ा गया अभियुक्त थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पर दर्ज मुकदमा संख्या 406/22 (अ० सं० 260/21) के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 471, 170, 171 आईपीसी (धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और रूप बदलना) का मुख्य आरोपी है। माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (सीडी)-05, जनपद कानपुर नगर द्वारा अभियुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था, जिसके बाद से वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
अभियुक्त का विवरण:
नाम: शहबाज (उम्र करीब 23 वर्ष)
पिता का नाम: स्व० सेराजुद्दीन
निवासी: अस्ती कालोनी, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर।
पुलिस टीम ने जाल बिछाकर अभियुक्त शहबाज को जनपद फतेहपुर स्थित उसके निवास स्थान के बाहर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सुरेश राठौर

0 Comments