Hot Posts

6/recent/ticker-posts

​जूही सफ़ेद कालोनी में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, 19 पक्के अतिक्रमण ध्वस्त

​जूही सफ़ेद कालोनी में नगर निगम का चला चाबुक, 19 स्थायी अतिक्रमण ध्वस्त

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अभियान मंगलवार को भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहा। नगर आयुक्त के निर्देश पर जोन-3 के अंतर्गत आने वाले वार्ड-25 (पुराना)/38 (नया) जूही हमीरपुर क्षेत्र में नगर निगम के दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूही सफ़ेद कालोनी ब्लॉक 43 के पास पार्क तथा 48 फीट व 80 फीट रोड के मध्य किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इस अभियान के तहत कुल 19 स्थायी अतिक्रमणों को मौके से हटाया गया।


अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम का प्रवर्तन दल और भारी पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे कोई विरोध या अप्रिय स्थिति पैदा न हो सके। अभियान का नेतृत्व अपर नगर आयुक्त (द्वितीय) जगदीश यादव ने किया।कार्रवाई के दौरान पर्यावरण अभियंता दिवाकर भास्कर, उद्यान विभाग के अधिकारी, जोन-3 के जोनल अधिकारी रवीन्द्र कुमार, कर अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, अधिशाषी अभियंता आर.के. तिवारी, जोनल स्वच्छता अधिकारी आशीष वाजपेयी, जोनल निरीक्षक शिरीष कुमार, अवर अभियंता सिद्धार्थ सिंह तथा क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।


 इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किदवई नगर थाना प्रभारी विजय सिंह, सहायक विजय कुमार यादव, प्रवर्तन दल और क्षेत्रीय पुलिस बल तैनात रहा।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments