चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा शातिर चोर, कानपुर सेंट्रल से चोरी का मोबाइल बरामद
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक कीमती मोबाइल फोन बरामद हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा विशेष गश्त व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को हिरासत में लेकर जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से चोरी का मोबाइल मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पूर्व में दर्ज मोबाइल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा हो सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कानूनी कार्रवाई करते हुए आवश्यक धाराएं बढ़ा दी हैं।
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसरों में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेंगे। इसके साथ ही रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान के प्रति सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की स्थिति में तत्काल आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 139 या नजदीकी सुरक्षाकर्मी को सूचित करें।
सुरेश राठौर

0 Comments