छात्रों पर लाठीचार्ज और NEET धांधली के खिलाफ सड़कों पर उतरा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,उन्नाव
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कहा कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें:
निष्पक्ष जांच: NEET पेपर लीक प्रकरण की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
अधिकारियों पर गाज: शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक शुक्ला एडवोकेट, महिला मोर्चा अध्यक्ष कीर्ति शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सर्वश्रेष्ठ बाजपेई, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप शुक्ला, रानू शर्मा, आदेश द्विवेदी, सुधीर शुक्ला, रुद्र प्रताप शुक्ल, वीरेंद्र सिंह चौहान, संजय सिंह सेंगर, आशीष गुप्ता और संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुरेश राठौर

0 Comments