ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 1.52 लाख का माल बरामद
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.52 लाख रुपये से अधिक का चोरी का माल बरामद किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने पाटनी पार्क चौराहे के पास से संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को दबोचा। आरोपी की पहचान अंकुश यादव (25), मूल निवासी मैनपुरी (हाल पता- पनकी, कानपुर नगर) के रूप में हुई है।कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने बीते 12 जुलाई की रात पनकी थाना क्षेत्र में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से दो सोने की चेन, एक पान नुमा पेंडेंट लगी सोने की चेन, चांदी की पायल व बिछिया, चांदी का दीया स्टैंड, दो कलाई घड़ियां, एक लैपटॉप, एक एटीएम कार्ड, एक बैग, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और लगभग 1,52,542 रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है।पुलिस ने मामले में दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाकर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड कर दी गई है।
सुरेश राठौर


0 Comments