Hot Posts

6/recent/ticker-posts

28 अक्टूबर को निकलेगी ऐतिहासिक कलश यात्रा, देश भर के शीर्ष संत होंगे शामिल

जमानियां: बक्सर धाम के 'गंगा पुत्र' त्रिदंडी स्वामी के दर्शन को सोनहरिया में राजनीतिक हस्तियों का तांता

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश, गाजीपुर 

जमानियां तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनहरिया स्थित प्रसिद्ध बाबा सिद्धनाथ धाम (सोनहरिया वन) में बक्सर धाम से पधारे 'गंगा पुत्र' त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के सानिध्य में दो माह के विशाल धार्मिक अनुष्ठान और कथा प्रवचन का आयोजन जारी है। धाम में स्वामी जी के दर्शन और कथा श्रवण के लिए आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ राजनीतिक हस्तियों का तांता लगा हुआ है।


इसी क्रम में घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने सोनहरिया वन पहुंचकर स्वामी जी के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ समाजसेवी राजू राय ने मीडिया को बताया कि त्रिदंडी स्वामी महाराज के सानिध्य में आगामी 28 अक्टूबर को एक ऐतिहासिक एवं भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक यात्रा में देश भर के शीर्ष संतों सहित गाजीपुर और आसपास के जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।


धाम पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीण महेश राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जिस घने जंगल में कभी शाम ढलते ही सन्नाटा पसर जाता था और लोग आने से कतराते थे, आज त्रिदंडी स्वामी जी के आगमन से वहां 'जंगल में मंगल' का माहौल बन गया है। पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है और प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

ब्यूरो चीफ राम प्रवेश राय 

Post a Comment

0 Comments