Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पशुपालक बरतें सतर्कता: लंपी बीमारी से बचाव को लेकर सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

मवेशियों को लंपी बीमारी से बचाने के लिए बरतें सावधानी : सीडीओ

​BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,गाजीपुर

जनपद में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने मवेशियों में फैलने वाली लंपी स्किन डिजीज व अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।


सीडीओ ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मवेशियों को दूर-दराज खुले में चरने के लिए न छोड़ें। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पशुओं को किसी भी पशु मेले या हाट-बाजार में ले जाने से बचें। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वस्थ पशुओं को बीमार मवेशियों के संपर्क में बिल्कुल न आने दें, ताकि यह संक्रामक बीमारी एक-दूसरे में न फैल सके।

​प्रशासन ने पशुपालन विभाग को भी क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

​ब्यूरो चीफ राम प्रवेश राय

Post a Comment

0 Comments