BBC CRIME TV
जमानिया/गाजीपुर
सवर्ण विकास मंच के जिलाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित सिंह ने गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक, जनहित और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान भाजपा नेता अमित सिंह ने क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने आमजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पुलिस प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ने जनहित के मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में दोनों पक्षों ने क्षेत्र की सुरक्षा, शांति और समग्र विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
ब्यूरो चीफ रामप्रवेश राय

0 Comments