BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर
शास्त्री नगर स्थित मां काली मठिया मंदिर गेट पर सेवा भाव गरीब जन कल्याण संस्था की ओर से सोमवार को विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे मां काली के श्रृंगार से हुआ। इसके उपरांत सुबह 10 बजे मां काली को भोग अर्पित कर भंडारे की शुरुआत की गई। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा कि यह संस्था का भंडारा है, जिसे अब हर वर्ष नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था समाजसेवा को समर्पित है और इसके पदाधिकारी नियमित रूप से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। अब यह सभी कार्य संस्था के बैनर तले और भी संगठित रूप से किए जाएंगे।
संस्था अध्यक्ष ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों की सहायता करना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश राठौर, प्रबंधक/सचिव आलोक शुक्ला, संगठन मंत्री स्वतंत्र भार्गव, प्रचार मंत्री श्रीकांत साहू, ऑडिटर अजय सिंह,मानवाधिकार उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय,विक्की राठौर, कैलाश शुक्ला, आकाश बजाज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धालु सेवा भाव और धार्मिक आस्था से सराबोर दिखे। आयोजन के सफल संपन्न होने पर श्रद्धालुओं ने संस्था के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
सुरेश राठौर
0 Comments