Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कानपुर नगर निगम में हड़कंप: कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर नगर आयुक्त ने की कार्यवाही

अनुपस्थित कर्मचारियों पर गिरी गाज, नगर आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

BBC CRIME TV

कानपुर नगर 

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने आज नगर निगम मुख्यालय में विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य नगर निगम में अनुशासन, समयबद्धता एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित करना था।निरीक्षण के दौरान, सामान्य प्रशासन विभाग की साधना (चपरासी) अनुपस्थित पाई गईं। विज्ञापन विभाग में शैलेंद्र कुमार (आर.आई. सेकंड) अनुपस्थित पाए गए। कार्मिक विभाग में सतविंदर सिंह (क्लर्क) ड्यूटी पर उपस्थित नहीं पाए गए। मार्ग प्रकाश विभाग में वसीम बाबू अनुपस्थित पाए गए।


नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर एक दिन का वेतन काटे जाने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि कार्यालयीन कार्य प्रणाली में सुधार लाया जा सके और नागरिकों को नगर निगम की सेवाएं अधिक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ प्राप्त हो सकें।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments