कानपुर नगर निगम का अतिक्रमण अभियान: गुमटी बाजार में चला बुलडोजर
BBC CRIME TV
कानपुर नगर
कानपुर नगर निगम ने जोन-5 के तहत गुमटी बाजार में अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य मार्ग, फुटपाथ और गलियारे पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने चिन्हित स्थल पर लगभग 70-75 अस्थायी अतिक्रमण हटाए। इसके अलावा, रु. 1,000/- का जुर्माना भी वसूला गया।
अभियान के बाद स्थल की सफाई सुनिश्चित कराई गई। इस दौरान जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी, कर अधीक्षक नरेन्द्र देव, अभियन्त्रण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक एवं जोन-5 का अतिक्रमण दस्ता भी मौके पर उपस्थित रहा।
सुरेश राठौर



0 Comments