गंगा की लहरों पर उतरा वसंत: महिला भूमिहार समाज ने बजरे पर मनाया वसंतोत्सव
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,वाराणसी/गाजीपुर
कार्यालय संवाददाता वसंत ऋतु के आगमन और बनारसी परंपरा को जीवंत करने के लिए महिला भूमिहार समाज द्वारा गंगा की गोद में भव्य 'वसंतोत्सव' का आयोजन किया गया। अस्सी घाट से नमो घाट तक बजरे (नौका) पर आयोजित इस कार्यक्रम में बनारसी मस्ती और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला।
पीले रंगों में रंगा नजर आया बजरा वसंत के प्रतीक पीले रंगों से सुसज्जित होकर समाज की सभी महिलाएं पारंपरिक परिधानों में कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। गंगा की लहरों के बीच बजरे पर वसंतोत्सव मनाते हुए महिलाओं ने न केवल प्रकृति के इस उत्सव का स्वागत किया, बल्कि प्राचीन बनारसी संस्कृति को भी जीवंत रखा।
गीत-संगीत और बनारसी स्वाद का आनंद उत्सव के दौरान बजरे पर विभिन्न खेलों और गीत-संगीत के दौर चले। महिलाओं ने लोकगीतों के जरिए वसंत का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने गर्मागर्म बनारसी नाश्ते और व्यंजनों का भी स्वाद लिया।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति समारोह में डॉ. राजलक्ष्मी राय, पूनम सिंह, डॉ. मंजुला चौधरी, किरन सिंह, सोनी राय, विजयता राय, बंदना सिंह, चंद्रकला राय, प्रतिमा सिंह, रश्मि सिंह, पुष्पा जी, प्राची राय, स्वप्निल और अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक-दूसरे को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट: राम प्रवेश राय (जिला संवाददाता)

0 Comments