Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भटकी हुई बेटी को मां से मिलाया: केरल से भागकर वाराणसी पहुंची थी युवती,रेलवे पुलिस ने दी नई जिंदगी

कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ की सतर्कता: घर से भागकर साध्वी बनने आई केरल की युवती को किया रेस्क्यू

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

​कानपुर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कानपुर सेंट्रल की टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए एक बड़ा मानवीय कार्य किया है। घर से भागकर साध्वी बनने के लिए वाराणसी पहुंची केरल की एक 30 वर्षीय युवती को आरपीएफ ने रेस्क्यू कर सकुशल उसके परिजनों और केरल पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, 27 जनवरी को उप-निरीक्षक सुधीर कुमार कटियार और एएसआई बलवीर सिंह प्लेटफॉर्म नंबर 10 के पास गश्त कर रहे थे। तभी गार्ड लॉबी के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में घूमती मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम अपर्णा (निवासी त्रिचुर, केरल) बताया। युवती ने बताया कि वह घर छोड़कर साध्वी बनने के लिए वाराणसी गई थी और वहां से भटकते हुए कानपुर पहुंच गई।


जब आरपीएफ महिला स्टाफ की मौजूदगी में युवती से पूछताछ कर रही थी, तभी केरल के कुन्नकुलम थाने के पुलिस अधिकारी विजयराज वी ने आरपीएफ पोस्ट पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि युवती मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है और उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज है। केरल पुलिस के अनुरोध पर युवती को आरपीएफ की 'मेरी सहेली' टीम की निगरानी में सुरक्षित रखा गया।

28 जनवरी को केरल पुलिस की टीम युवती की मां श्रीमती सयाममाला कुमारी के साथ कानपुर सेंट्रल पहुंची। कानूनी औपरिकताओं के बाद उप-निरीक्षक हरीश चंद ने युवती को उसकी मां के सुपुर्द किया। अपनी बेटी को सही-सलामत पाकर मां की आंखें छलक आईं। उन्होंने और केरल पुलिस ने कानपुर आरपीएफ स्टाफ का इस मानवीय मदद के लिए आभार व्यक्त किया।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments