Hot Posts

6/recent/ticker-posts

​रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 24 घंटे में तीन गिरफ्तार

रिले रूम से चोरी हुई 34 हजार की रेल संपत्ति बरामद, आरपीएफ ने चोरों सहित खरीदार को भी दबोचा

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर

 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कानपुर सेंट्रल की टीम ने रेल संपत्ति की चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के विरुद्ध सफलता हासिल की है। लखनऊ लाइन स्थित रिले रूम का ताला तोड़कर केबल और उपकरण चोरी करने वाले दो मुख्य आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक अभियुक्त को आरपीएफ ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है। आरोपियों के पास से शत-प्रतिशत चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।

​डॉग स्क्वाड और सीसीटीवी से मिला सुराग

घटनाक्रम के अनुसार, सोमवार (02 मार्च) को लखनऊ लाइन पर स्थित RH-4 रिले रूम का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 30 मीटर केबल और एक टीआरयू (TRU) बॉक्स पार कर दिया था। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं, रिले रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर दो अज्ञात बाहरी व्यक्ति चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दिए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक एस.एन. पाटीदार ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसकी कमान उप निरीक्षक हरिश्चंद को सौंपी गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों के जाल की मदद से मंगलवार (03 मार्च) को लखनऊ लाइन पर 'मरी कंपनी पुल' और 'जैपुरिया फाटक' के बीच घेराबंदी की।​इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए दोनों अभियुक्तों, नजमुल और शाह आलम को चोरी किए गए पैनल बॉक्स के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इनसे पूछताछ के बाद चोरी की केबल के साथ तीसरे अभियुक्त सैफुल को भी दबोचा गया।आरपीएफ ने आरोपियों के पास से बरामद रेल संपत्ति की कुल कीमत लगभग 34,000/- रुपये आंकी है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल पर रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 तथा रेलवे अधिनियम की धारा 147, 174(C) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments