Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महापौर ने टूटे नालों का किया निरीक्षण , अफसरों से कहा- जनता को बिना परेशान किए जल्द पूरा करें काम

लक्ष्मीपुरवा में बिना मकान तोड़े नीचे से निकलेगी ट्रंक लाइन, बाकरगंज में हटेगा अतिक्रमण

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

शहर की जलभराव और ड्रेनेज समस्या को दुरुस्त करने के लिए महापौर प्रमिला पांडेय ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ लक्ष्मीपुरवा और बाकरगंज क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता (सिविल) सैयद फरीद अख्तर जैदी और क्षेत्रीय पार्षद विकास साहू भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।


वार्ड-1 लक्ष्मीपुरवा में डॉट नाला ध्वस्त होने के कारण लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस नाले की मरम्मत के लिए ट्रंक लाइन डाली जानी है। पूर्व में लाइन के रास्ते में आने वाले कुछ मकानों को गिराए जाने की नौबत आ रही थी।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक का मकान न तोड़ा जाए। महापौर के निर्देश पर तकनीकी टीम ने विकल्प तलाशते हुए अब मकानों के नीचे से ही ट्रंक लाइन गुजारने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद डॉट नाले के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है और यह काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।


इसके बाद महापौर ने वार्ड-36 बाकरगंज में धंस रहे नाले का औचक निरीक्षण किया। नाले की बदहाली और उसके आस-पास फैले अवैध अतिक्रमण को देखकर महापौर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता (सिविल) को निर्देशित किया कि नाले के ऊपर और आस-पास से तत्काल सभी प्रकार के अवैध कब्जे हटाए जाएं और युद्धस्तर पर नाले की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments