Hot Posts

6/recent/ticker-posts

​कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी देने वाला गिरफ्तार

​कानपुर स्टेशन की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी: फर्जी धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) कानपुर सेंट्रल ने रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पहचान छिपाकर पुलिस को गुमराह करने और दहशत पैदा करने की साजिश रची थी।



जीआरपी पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अरशद अली (38 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय शाहिद अली, निवासी बेगमपुरवा, बाबू पुरवा (कानपुर नगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन के लिए जीआरपी और स्थानीय पुलिस की 5 टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को ट्रैक किया।

​पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने फर्जी नाम 'अनिल कुमार' बताकर पुलिस को फोन किया था। उसने सूचना दी थी कि 'आदिल उस्ताद' नामक व्यक्ति के पास बम और असलहे हैं और वह 27 फरवरी को ट्रेन उड़ाने की साजिश रच रहा है। पुलिस को तंग करने के लिए आरोपी ने सिम कार्ड फेंक दिया था और मोबाइल अपने पास रख लिया था ताकि भविष्य में दोबारा किसी अन्य सिम से ऐसी सूचना दे सके।

​पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अरशद अली एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही कानपुर के किदवई नगर और बाबू पुरवा थानों में जालसाजी, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments