भक्तों से अपील: पूजन के साथ मंदिरों में स्वच्छता का भी रखें विशेष ख्याल
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
चैत्र नवरात्र के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार को शहर की प्रथम नागरिक महापौर ने अपनी टीम के साथ सुप्रसिद्ध माता बारा देवी मंदिर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। कल 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र के दृष्टिगत महापौर ने स्वयं झाड़ू थामी और मंदिर परिसर की पानी से धुलाई कर श्रद्धालुओं के लिए एक उदाहरण पेश किया।
इस विशेष सफाई अभियान में महापौर के साथ पार्षदों की एक बड़ी टोली मौजूद रही। स्वच्छता सेवा में मुख्य रूप से पार्षद नवीन पंडित, नीरज वाजपेयी, अमित जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। मंदिर के गर्भगृह से लेकर बाहरी परिसर तक की सघन सफाई की गई।
सफाई के उपरांत महापौर ने शहरवासियों और भक्तों से अपील करते हुए कहा कि नवरात्र के दौरान मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपनी आस्था के केंद्रों को स्वच्छ रखें। उन्होंने कहा, "सभी भक्त अपने आसपास के मंदिरों में गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता का खास ख्याल रखें"।
सुरेश राठौर



0 Comments