Hot Posts

6/recent/ticker-posts

"DCP पश्चिम ने प्रबंधकों को दिए कड़े निर्देश" कैंपस में गुटबाजी और अराजकता पर पुलिस सख्त

"DCP की अपील: विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को दें सूचना"

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

शहर के उच्च शिक्षण संस्थानों में बढ़ती अनुशासनहीनता और गुटबाजी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शनिवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस. एम. कासिम आबिदी ने अपने कार्यालय में पश्चिम जोन के समस्त महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।


बैठक के दौरान डीसीपी पश्चिम ने स्पष्ट किया कि हाल के दिनों में विभिन्न संस्थानों में शिक्षकों और छात्रों के बीच उपजे विवादों ने शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित किया है। उन्होंने प्रबंधकों को निर्देशित किया कि संस्थानों में छात्रों और शिक्षकों के बीच उत्पन्न होने वाली समस्याओं का निष्पक्ष, न्यायसंगत और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

​पुलिस उपायुक्त ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया।

परिसर के हर कोने में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति दुरुस्त हो। छात्र-शिक्षक संवाद को सुदृढ़ किया जाए ताकि छोटी समस्याओं को बातचीत से हल किया जा सके।किसी भी प्रकार के विवाद या गुटबाजी की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाये।

​प्रशासन ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों में शांति भंग करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी प्रकार की अराजकता की स्थिति में पुलिस सख्त विधिक कार्यवाही करेगी। बैठक में मौजूद सभी प्रबंधकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया और संस्थानों में सकारात्मक माहौल बनाए रखने की शपथ ली।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments