यात्रियों को निशाना बनाने वाला पिन्टू गिरफ्तार,1 लाख कीमत का लैपटॉप बरामद
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
जीआरपी कानपुर सेंट्रल की टीम ने रेलवे स्टेशन पर चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक कीमती लैपटॉप और चार्जर बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। 14 मार्च 2026 की रात करीब 02:30 बजे, मुखबिर की सूचना पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 स्थित पार्सल साइड के पास पैदल रास्ते पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिख रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान पिन्टू (45 वर्ष), पुत्र अर्जुन, निवासी घण्टा घर चौराहा, थाना कोतवाली, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह ट्रेनों में सफर करने वाले और प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों के बैग, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी करता था।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक एच पी (HP) कंपनी का लैपटॉप बरामद किया है। मामले में जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने मु०अ०सं० 94/2026 के तहत धारा 305(c) और 317(2) बीएनएस (BNS) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
सुरेश राठौर

0 Comments