वाराणसी जा रहे थे महाराष्ट्र के तीर्थयात्री; नैसारा गांव के पास गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर हुआ हादसा
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,गाजीपुर
गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर नंदगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नैसारा के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस (UP 65 QT 7176) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 अन्य यात्री घायल हुए हैं। सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
सुबह 11:30 बजे हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 48 यात्रियों को लेकर बस वाराणसी की ओर जा रही थी। सुबह करीब 11:30 बजे नैसारा गांव के समीप चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण और तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया।
प्रशासनिक मुस्तैदी: अस्पताल पहुंचे DM और SP घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को घायलों के समुचित उपचार के कड़े निर्देश दिए।
घायलों की स्थिति पुलिस प्रशासन के अनुसार:
मृतक: 02 (महिला यात्री)
गंभीर घायल: 02 (बेहतर इलाज हेतु निगरानी में)
सामान्य घायल: 38 (प्राथमिक उपचार जारी)
पुलिस का बयान: नंदगंज पुलिस ने बताया कि सभी घायल यात्रियों को समय रहते जिला अस्पताल भेज दिया गया था। यात्रियों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होने से प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच जारी है।
ब्यूरो चीफ रामप्रवेश राय

0 Comments