Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जीआरपी कानपुर सेंट्रल को सफलता: 10 वर्षों से फरार शातिर आरोपी बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ जहरखुरानी, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हैं कई मुकदमे

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में होने वाली चोरी व जहरखुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जीआरपी टीम ने पिछले 10 वर्षों से लगातार फरार चल रहे 38 वर्षीय शातिर अभियुक्त मो. जफर को बिहार के मुंगेर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।


जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और धरातलीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। ​पकड़ा गया अभियुक्त मो. जफर (उम्र 38 वर्ष), पुत्र एनुल अली, निवासी परहम, थाना सफिया सराय, जनपद मुंगेर (बिहार) का रहने वाला है। उस पर एडीजे-16 (कानपुर नगर) की अदालत से गैर-जमानती वारंट (NBW) और धारा 82/83 सीआरपीसी के तहत कुर्की/उद्घोषणा की नोटिस जारी थी।जीआरपी की विशेष टीम ने 27 जुलाई 2026 को बिहार के सफिया सराय (मुंगेर) स्थित ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे कानपुर लाया गया, जहाँ आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

​अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

​जीआरपी रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पर पूर्व में भी संगीन मामले दर्ज हैं:

​मु०अ०सं० 617/17: धारा 328/380 भादवि (जहरखुरानी व चोरी) - थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल

​मु०अ०सं० 957/17: धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट (मादक पदार्थ तस्करी) - थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल

​मु०अ०सं० 958/17: धारा 41/411/414 भादवि (चोरी का माल बरामदगी/बिक्री) - थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल

​इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, वरिष्ठ उप-निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उप-निरीक्षक अरविन्द गुप्ता, तथा मुख्य आरक्षी व आरक्षी - चन्द्रेश सिंह, दिलशाद सिद्दीकी, शिव सिंह, हरिपाल यादव, वैश खान की मुख्य भूमिका रही।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments