Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डीसीपी वेस्ट ने किया नवनिर्मित बिल्हौर थाने और एसीपी कार्यालय का औचक निरीक्षण

नवनिर्मित बिल्हौर थाने पहुंचे डीसीपी कासिम आबिदी, व्यवस्थाओं को परखा

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर 

कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट के दिशा-निर्देशन में बुधवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने नवनिर्मित थाना भवन बिल्हौर और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार तथा जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने के सख्त निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान डीसीपी वेस्ट ने थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, सीसीटीएनएस (CCTNS) रूम, मालखाना, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय और महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। इसके साथ ही उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, सुरक्षा इंतजामों और जनसुनवाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।


डीसीपी आबिदी ने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय रखने के निर्देश दिए।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments