Hot Posts

6/recent/ticker-posts

​'सड़क चाहे नगर निगम की हो या PWD की, बजरी तुरंत हटाएं': महापौर का दो टूक आदेश

पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों की सड़कों से भी बजरी हटाने के कड़े निर्देश

​पनकी, स्वरूप नगर, बेनाझाबर, परमट समेत कई इलाकों में चला सफाई अभियान

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

बरसात के बाद शहर की सड़कों पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीरों व वाहन चालकों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए महापौर ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को महापौर ने शहरभर की सड़कों से तत्काल बजरी हटाने के सख्त निर्देश दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने स्वयं मोतीझील क्षेत्र में मौके पर मौजूद रहकर स्वास्थ्य विभाग और अभियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम से सड़क पर फैली बजरी साफ कराई।


सड़कों पर गिट्टी और बजरी फैलने से दोपहिया वाहनों के फिसलने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था। आम जनता की सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए महापौर के आदेश के बाद नगर निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आया।​महापौर के निर्देश पर आज शहर के कई प्रमुख इलाकों में व्यापक अभियान चलाया गया। इसके तहत मोतीझील, बेनाझाबर, स्वरूप नगर, परमट, न्यू ईदगाह कॉलोनी, ब्रह्मनगर, हर्ष नगर, पनकी और जीटी रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाकर सड़कों के किनारे व बीच में फैली बजरी हटवाई गई।


महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सफाई का यह कार्य केवल नगर निगम के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों तक ही सीमित न रहे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अन्य संबंधित विभागों की सड़कों पर भी जहां कहीं बजरी बिखरी है, उसे प्राथमिकता के आधार पर फौरन हटाया जाए ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments