Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जमानिया: 'वंदन योजना' से संवरेगा उत्तर वाहिनी गंगा का बलुआ घाट, पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन


BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश,जमानिया (गाजीपुर)

 नगर के कस्बा बाजार स्थित उत्तर वाहिनी मां गंगा के तट पर स्थित ऐतिहासिक बलुआ घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। आदर्श नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने शाम 4:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर और नारियल फोड़कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया।

37 लाख की लागत से होगा कायाकल्प

प्रदेश सरकार की 'वंदन योजना' के अंतर्गत इस घाट का सुंदरीकरण लगभग 37 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इस परियोजना के तहत घाट की सीढ़ियों की मरम्मत, विस्तार और अन्य नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि: चेयरमैन

भूमि पूजन के पश्चात जनसमूह को संबोधित करते हुए चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि बलुआ घाट क्षेत्रीय जनता की आस्था का बड़ा केंद्र है। छठ पूजा, मकर संक्रांति और जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) जैसे बड़े पर्वों पर यहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं, जिन्हें जगह की कमी और अव्यवस्था के कारण काफी कठिनाई होती थी। घाट के विस्तार और सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को अब सुगम और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जब से जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि को चुना है, तब से बुनियादी ढांचे में सुधार के कार्य निरंतर जारी हैं।

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष पांडेय, श्री कुमार वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, कमल निगम, सभासद रोहित शर्मा, राहुल वर्मा, आशीष वर्मा और भाजपा मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित नगर के तमाम गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

जिला संवाददाता राम प्रवेश राय की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments