Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नगर आयुक्त ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर

नगर निगम के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्यक्ष ने आज सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सी एंड डी वेस्ट प्लांट, सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और एमआरएफ केंद्र का अवलोकन किया।


नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि लिगेसी वेस्ट का तीव्र गति से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि फ्रेश वेस्ट का डोर-टू-डोर कलेक्शन से लेकर अंतिम निस्तारण तक सभी चरणों में सुगठित व्यवस्था सुनिश्चित हो।

एमआरएफ केंद्र पर नगर आयुक्त ने प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन हेतु स्रोत पर पृथक्करण को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में कानपुर नगर निगम को उत्कृष्ट रैंकिंग प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments