Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप, फुल्ली ग्राम सभा में विकास बनाम निकासी की जंग

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश,​गाजीपुर

जनपद गाजीपुर की जमानियां तहसील क्षेत्र स्थित फुल्ली ग्राम सभा में इन दिनों विकास कार्यों को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। ग्राम प्रधान डॉ. श्याम नारायण सिंह कुशवाहा पर ग्राम सभा के ही निवासी रविकांत सिंह कुशवाहा ने गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

​आरोप पक्ष:

रविकांत सिंह कुशवाहा का दावा है कि ग्राम प्रधान ने अपने कार्यकाल में कोई ठोस विकास कार्य नहीं कराया है, बल्कि केवल कागजों पर काम दिखाकर विकास के नाम पर सरकारी धन की निकासी की गई है। रविकांत ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार विभिन्न अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

      रविकांत सिंह 

​प्रधान का खंडन और मीडिया सर्वे:

​इन आरोपों के जवाब में, ग्राम प्रधान डॉ. श्याम नारायण सिंह कुशवाहा ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रधान ने इन्हें निराधार और रंजिशन की गई कार्रवाई बताया। उन्होंने बीबीसी क्राइम टीवी टीम के समक्ष ग्राम सभा में हुए समस्त विकास कार्यों का प्रदर्शन किया। मीडिया टीम के सर्वे के अनुसार, प्रधान द्वारा किए गए विकास कार्य संतोषजनक और सराहनीय पाए गए हैं।ग्राम प्रधान का कहना है कि विपक्ष केवल राजनीतिक रंजिश के चलते उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहा है और अधिकारियों को भ्रमित किया जा रहा है।

​     डा0 श्याम नारायण कुशवाहा ग्राम प्रधान

ग्रामीण महिलाओं का समर्थन:

​इस बीच, कई ग्रामीण महिलाओं ने ग्राम प्रधान के पक्ष में बात की है। उन्होंने मीडिया सर्वे टीम को बताया कि फुल्ली ग्राम सभा में वर्तमान कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जो पहले कभी नहीं हुआ था। महिलाओं ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि लोगों पर झूठे आरोप लगाना विपक्ष का काम होता है।

​फिलहाल बी बी सी क्राइम टीवी चैनल इस बात की पुष्टि नहीं करता है की विकास कार्य हुआ है या नहीं,आरोपों और खंडन के बीच फुल्ली ग्राम सभा में विकास कार्यों की सत्यता कितनी है ये जांच का विषय है।


 जिला संवाददाता रामप्रवेश राय की रिपोर्ट


Post a Comment

0 Comments