नवीन मार्केट में पार्किंग-अतिक्रमण पर तत्काल कार्यवाही
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने आज जोन-4 में ब्रहमनगर चौराहे पर बन रहे डॉट नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्धारित तिथि बीत जाने पर भी काम पूरा न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता को हर हाल में 12 दिसंबर 2025 तक स्लैब डालने का काम पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, जोन-1 स्थित नवीन मार्केट के निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने पार्किंग और अतिक्रमण की शिकायत की।
नगर आयुक्त ने तत्काल अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने और दुकानदारों के वाहनों को परेड चौराहे स्थित क्रिस्टल पार्किंग में पार्क कराने का समाधान निकालने का आदेश दिया। शाम को हुई राजस्व वसूली समीक्षा बैठक में वसूली में कमजोर प्रदर्शन पर जोन-3 के जोनल अधिकारी को फटकार लगाई गई।
इसके अलावा नगर आयुक्त ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए CRS और CFC पोर्टल की प्रविष्टियों का अनिवार्य मिलान करने तथा प्रत्येक रविवार को प्रमुख चौराहों एवं प्रतिमाओं की टैंकर से धुलाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
सुरेश राठौर





0 Comments