Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सड़कों पर गंदगी देख भड़के नगर आयुक्त , अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश

सफाई में लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त, सरसैया घाट के सफाई नायक को नोटिस

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

नगर की सफाई व्यवस्था और घर-घर कूड़ा कलेक्शन की हकीकत जानने के लिए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय बुधवार तड़के 6 बजे ही सड़कों पर उतर आए। मोतीझील से लेकर बिरहाना रोड तक किए गए इस औचक निरीक्षण के दौरान कहीं व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, तो कहीं भारी लापरवाही पर नगर आयुक्त का चाबुक चला। सरसैया घाट मार्ग पर सुबह 8 बजे तक झाड़ू न लगने और गंदगी पसरी देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित सफाई नायक वीरेन्द्र को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने का आदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त जब सरसैया घाट पहुंचे, तो वहां 100 से अधिक श्रद्धालु स्नान के लिए मौजूद थे, लेकिन सड़क के दोनों ओर गंदगी का अंबार लगा था। इस पर रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने जोनल स्वच्छता अधिकारी को तत्काल सफाई कराकर 'जियोटैग फोटो' भेजने के निर्देश दिए। वहीं, सिविल लाइंस स्थित लठ्ठे वाली कोठी में स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां और कर्मचारी समय पर नहीं आते। इस पर नगर आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि अवकाश के दिनों में भी सफाई व्यवस्था उच्चकोटि की होनी चाहिए।


​आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर नगर आयुक्त ने तपेश्वरी माता मंदिर परिसर का जायजा लिया। मंदिर के खंभों पर लगे अवैध विज्ञापनों को देखकर उन्होंने तत्काल अभियान चलाकर इन्हें हटाने का निर्देश दिया। मंदिर के पुजारी शिवमंगल ने जल निकासी की समस्या बताई, जिस पर नगर आयुक्त ने ड्रेनेज के निकास द्वार को चौड़ा करने के आदेश दिए ताकि जलभराव न हो।​शहर के विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त गलीपिट के कारण जल निकासी बाधित होने की शिकायत पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने समस्त जोनल स्वच्छता अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने जोन की क्षतिग्रस्त गलीपिट की सूची तत्काल जोनल अभियंताओं को सौंपें, ताकि बरसात से पहले इनका मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जा सके।



सुरेश राठौर

Post a Comment

0 Comments