"रामनवमी शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद; रावतपुर में अपर पुलिस आयुक्त विपिन ताडा ने की बैठक"
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
रावतपुर क्षेत्र में आगामी रामनवमी शोभायात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।रावतपुर स्थित रावेल सिंह पैलेस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था)विपिन ताडा ने की।
बैठक के दौरान विपिन ताडा ने क्षेत्र के नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और यात्रा के सफल संचालन हेतु उनके सुझाव भी लिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता को देखते हुए बैठक में पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम),रविन्द्र कुमार, पुलिस उपायुक्त (यातायात)अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एवं अन्य क्षेत्रीय अधिकारी शामिल रहे।अपर पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शोभायात्रा मार्ग पर सतर्कता बढ़ाई जाए और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा जाए। साथ ही, यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए कि यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था ऐसी हो जिससे आम जनता को असुविधा न हो।
अपील: "सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।"
सुरेश राठौर



0 Comments