Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अब हफ्ते में 3 दिन चलेगा अतिक्रमण अभियान: नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के सख्त तेवर, जोन-4 में बड़ी कार्यवाही

कानपुर नगर निगम का एक्शन: पी.रोड और सीसामऊ बाजार से हटा अतिक्रमण, सामान जब्त

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, सोमवार (16 मार्च) की तड़के सुबह जोन-4 की टीम ने भारी पुलिस बल और इंफोर्समेंट टास्क फोर्स (ETF) के साथ जरीब चौकी से सीसामऊ बाजार तक सघन अभियान चलाया।


जोनल अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में यह अभियान सुबह 3:00 बजे ही शुरू हो गया। टीम ने जरीब चौकी से संगीत टॉकिज होते हुए पी.रोड और सीसामऊ बाजार तक फुटपाथों और नालियों के ऊपर किए गए अवैध स्थाई व अस्थाई निर्माण को ध्वस्त किया। नो-वेन्डिंग जोन में लगे ठेलों और गुमटियों पर भी गाज गिरी।

​अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने भारी मात्रा में सामान जब्त किया, जिसमें मुख्य रूप से 400 कुर्सियां-मेज, 13 सोफा सेट और 04 काउंटर​ ,02 गुमटियां, 05 ठेले और 03 टीन शेड,35 बैनर और 03 बड़ी होर्डिंग्स शामिल है।कार्रवाई के दौरान मौके पर ही ₹3,000 का यूजर चार्ज बतौर जुर्माना वसूला गया।


नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि शहर के मुख्य बाजारों और चौराहो में अब सप्ताह में कम से कम तीन बार अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि केवल अतिक्रमण हटाना ही काफी नहीं है, बल्कि सामान की जब्ती और भारी जुर्माना भी वसूला जाए ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके।

​इस टीम में कर अधीक्षक अनूप श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक कमल सिंह, शेषधर विश्वकर्मा, अवधेश कुमार तिवारी और विज्ञापन विभाग की टीम मुख्य रूप से मौजूद रही।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments