Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डीसीपी पश्चिम ने किया सचेंडी थाने का औचक निरीक्षण, नवनियुक्त रिक्रूटों को सिखाया अनुशासन का पाठ

आधी रात सचेंडी थाने पहुंचे डीसीपी पश्चिम; महिला हेल्पडेस्क और बंदी गृह की सुरक्षा जांची

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

पुलिस महकमे में कार्यकुशलता और पारदर्शिता को परखने के लिए बुधवार देर रात पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. क़ासिम आबिदी ने थाना सचेंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जनसुनवाई में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।


डीसीपी पश्चिम ने थाने पहुँचते ही सबसे पहले महिला हेल्पडेस्क का रुख किया, जहाँ उन्होंने महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने CCTNS कार्यालय में डिजिटल प्रविष्टियों और बंदी गृह की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिलेखों का रखरखाव मानक के अनुसार होना चाहिए और किसी भी स्तर पर लंबित मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


थाने के बाद डीसीपी ने बिन्नौर और मंडी पुलिस चौकी का भी भ्रमण किया। देर रात हुए इस औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में खलबली मची रही। चौकियों पर साफ-सफाई, सुरक्षा घेरे और सक्रियता का जायजा लिया।


​निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद नवनियुक्त रिक्रूट पुलिसकर्मियों के साथ डीसीपी ने विशेष संवाद किया। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा की ​"पुलिस की पहचान उसके व्यवहार और अनुशासन से होती है। जनता के साथ मधुर व्यवहार रखें, लेकिन अपराधियों के प्रति पूरी तरह सतर्क और सख्त रहें।"

​निरीक्षण के समापन पर उन्होंने थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ को पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए ताकि आम जनमानस में सुरक्षा का भाव बना रहे।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments