Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिन्दकी: दुकान में घुसकर पिता-पुत्री से अभद्रता, बचाने आए भाई को भी लाठी-डंडों से पीटा

दबंगों के तांडव से मोहल्ले में दहशत; जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार, पुलिस को सौंपी गई तहरीर


BBC CRIME TV 

​उत्तरप्रदेश,बिन्दकी (फतेहपुर)

कोतवाली क्षेत्र के बागाही बाजार में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार शाम दुकान पर बैठे एक व्यक्ति और उसकी पुत्री के साथ मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने न केवल अभद्रता की, बल्कि विरोध करने पर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। हमले में बीच-बचाव करने आए प्रार्थी के भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।


जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला बागाही बाजार (पक्का तालाब) निवासी चोखे पुत्र महावीर बुधवार शाम करीब 2 बजे अपनी दुकान पर अपनी पुत्री के साथ काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का ही निवासी गौरव गुप्ता पुत्र गणेश प्रसाद नशे की हालत में वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के युवती के सामने ही अश्लील गालियां और अभद्र बातें करने लगा। जब पिता (चोखे) ने इसका विरोध किया, तो आरोपी विवाद पर उतारू हो गया। और पिता को बेहरहमी पीट पीट कार लहूलुहान कर दिया।


पीड़ित का आरोप है कि कुछ ही देर में गौरव ने अपने दो भाइयों मोनू व सोनू को मौके पर बुला लिया। तीनों ने हाथ में लाठी-डंडे लेकर दुकान में धावा बोल दिया। 

आरोपियों ने प्रार्थी और उसकी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर जब प्रार्थी का भाई उसे बचाने दौड़ा, तो हमलावरों ने उसे भी घेर लिया और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार बेहद डरा-सहमा हुआ है। पीड़ित चोखे ने बताया कि आरोपियों का व्यवहार अत्यंत हिंसक था। कोतवाली पहुंचकर पीड़ित ने शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

सुरेश राठौर 


Post a Comment

0 Comments