Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुस्तैद दिखी पुलिस: डीसीपी पश्चिम ने रामलला और अर्मापुर पीजी कॉलेज में परखीं व्यवस्थाएं

रामलला, जवाहर लाल नेहरू और अर्मापुर पीजी कॉलेज में परखीं सुरक्षा व्यवस्थाएं; निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश


BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज सोमवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का व्यापक जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।


डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने परीक्षा के दृष्टिगत रामलला इण्टर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू इण्टर कॉलेज एवं अर्मापुर पीजी कॉलेज का सघन भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश संबधी सुरक्षा मानकों, सघन चेकिंग प्रक्रिया, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था और सीसीटीवी सर्विलांस रूम की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रों के बाहर और भीतर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी को भी चेक किया।


निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किएहै की शासन की मंशानुसार परीक्षा को पूरी तरह शुचितापूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालित होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


सुरेश राठौर 


Post a Comment

0 Comments