'श्रद्धालुओं की सुरक्षा में न हो चूक', बिठूर घाट का निरीक्षण कर बोले DCP एस.एम. कासिम आबिदी
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना बिठूर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बिठूर घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान DCP पश्चिम ने घाटों पर सुरक्षा इंतज़ामों, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
DCP पश्चिम ने श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सदैव तैयार रहने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कल्याणपुर भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सुरेश राठौर



0 Comments