पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।
इस अभियान के तहत महिलाओं और बच्चियों के सम्मान और सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।
इसके अलावा, महिलाओं को सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला संवाददाता रामप्रवेश राय की रिपोर्ट





0 Comments