कमरे में छोड़ गए अपना मोबाइल
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र स्थित घुड़सवार पुलिस लाइन से एक हेड कांस्टेबल के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि लापता मुख्य आरक्षी अपना मोबाइल फोन अपने सरकारी आवास पर ही छोड़ गए हैं। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरक्षी श्यामवीर सिंह (PNO 062230982) मूल रूप से औरैया जनपद के थाना कुदरकोट, ग्राम मुर्रा के निवासी हैं। वह वर्तमान में 04 बटालियन एसएसएफ मथुरा में तैनात हैं और 45 वाहिनी अलीगढ़ से ड्यूटी कर रहे थे। वह कानपुर में घुड़सवार पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रह रहे थे।
शुक्रवार (12 दिसंबर 2025) की रात करीब 9:00 बजे वह अपने आवास से कहीं निकले, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। जब परिवार वालों ने संपर्क करने की कोशिश की, तो पता चला कि उनका मोबाइल फोन (7905829408) कमरे पर ही रखा हुआ है।
काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो उनकी पत्नी शिल्पी देवी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना रेल बाजार में सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। उपनिरीक्षक अमर सिंह यादव को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य थानों को भी अलर्ट भेजा गया है।
सुरेश राठौर

0 Comments