Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ कर्मियों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

RPF कानपुर सेंट्रल पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट कानपुर सेंट्रल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला बल सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।



​कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एस.एन. पाटीदार ने पोस्ट पर तैनात सभी महिला रेल कर्मियों को पुष्प गुच्छ और उपहार भेंट किए। उन्होंने महिलाओं को समाज का आधार बताते हुए कहा कि रेलवे जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिला सुरक्षाकर्मी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं।

निरीक्षक पाटीदार ने सभी महिला सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बल सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्हें पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ यात्री सुरक्षा एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला कर्मियों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई और उन्होंने विभाग द्वारा मिले इस सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments