Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कानपुर सेंट्रल पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त: पुलिस का महाअभियान, संदिग्धों और सामानों की हुई सघन जांच

भारी फोर्स के साथ चप्पे-चप्पे पर चेकिंग, यात्रियों में मची खलबली

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया।उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चले इस अभियान से स्टेशन परिसर में हड़कंप का माहौल रहा। ​


​यह विशेष महाअभियान पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी०, पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे, प्रयागराज) एन० कोलाञ्ची और पुलिस अधीक्षक (रेलवे, प्रयागराज) प्रान्त वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। मौके पर कमान संभालते हुए पुलिस उपायुक्त (यातायात) रवीन्द्र कुमार (I.P.S.), पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे) दुष्यन्त कुमार सिंह और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से इस पूरे अभियान का नेतृत्व किया।


अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एलआईयू (LIU), जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) का भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसमें मुख्य रूप से:,​डिप्टी एसपी (एलआईयू) संजय कुमार राय,सहायक कमांडेंट (आरपीएफ) विवेक वर्मा,जीआरपी सेंट्रल प्रभारी ओम नारायण सिंह,रेलबाजार थाना प्रभारी अमन सिंह,​आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार,हरबंश मोहाल थाना प्रभारी ललित कुमार सहित कई थानों की फोर्स मुस्तैद रही।सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने कानपुर सेंट्रल के सभी प्लेटफॉर्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर, प्रतीक्षालय (वेटिंग हॉल), पार्किंग स्टैंड और फुटओवर ब्रिज जैसे संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की।


स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों, विशेषकर विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने आए परीक्षार्थियों के सामान की मेटल डिटेक्टर और अन्य उपकरणों से बारीकी से जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल सुरक्षाकर्मियों को दें।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments