Hot Posts

6/recent/ticker-posts

​नगर आयुक्त का निरीक्षण, सी.एम. ग्रिड सड़कों की जांच: ग्रीनपार्क और हर्डड चौराहे पर जाम से मिलेगी मुक्ति, फुटपाथ छोटे करने के आदेश

नगर आयुक्त के निरीक्षण में खुली पोल: नाले की सफाई में लापरवाही पर जोनल अभियंता को चेतावनी


BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

आगामी मानसून के मद्देनजर शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए कानपुर नगर निगम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन-4 और जोन-1 के अंतर्गत सीसामऊ नाले की सफाई तथा सी.एम. ग्रिड सड़कों के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्वालटोली में नाले की तलीझार सफाई न होने और मौके पर कचरा मिलने पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए जोनल अभियंता को कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय मीनाक्षी अग्रवाल, जोनल अभियन्ता आलोक श्रीवास्तव, जोनल स्वच्छता अधिकारी अमित कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


नगर आयुक्त ने सबसे पहले लाल इमली कॉलोनी के भीतर सीसामऊ नाले का जायजा लिया। यहाँ पोकलेन मशीन से सफाई का काम चलता मिला। हालांकि, जहाँ बकरमण्डी और ब्रहमनगर का नाला आकर सीसामऊ नाले में मिलता है, उस निकास द्वार पर भारी झाड़ियां और सूखी सिल्ट जमा थी। इस पर नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि मिलान बिंदु पर मानव बल (मजदूरों) को लगाकर तत्काल साफ-सफाई कराई जाए और मानसून के दौरान नियमित अंतराल पर इसकी निगरानी की जाए, ताकि पानी का बहाव न रुके।


इसके बाद टीम ग्वालटोली साईं मंदिर के पास सीसामऊ नाले की स्थिति देखने पहुँची। वहाँ फॉसी मशीन, जेसीबी और ट्रक काम पर लगे जरूर मिले, लेकिन नगर आयुक्त ने पाया कि नाले की तलीझार (गहराई से) सफाई नहीं की गई थी और अंदर कचरा फंसा हुआ था। इस लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने जोनल अभियंता-4 को चेतावनी जारी करने के आदेश दिए और पूरे नाले की दोबारा ढंग से सफाई कराने को कहा।


भैरवघाट स्थित सीसामऊ टैपिंग पॉइंट के निरीक्षण में जल निगम के अभियंताओं ने बताया कि सीसामऊ नाले से कुल 80\text{ MLD} पानी वी.आई.पी. रोड से जाजमऊ STP (जिसमें 15\text{ MLD} परमट पंपिंग स्टेशन) और 60\text{ MLD} पानी बिनगवां STP भेजा जाता है। बरसात में यहाँ का गेट संकरा होने के कारण पानी की निकासी धीमी हो जाती है, जिससे ग्वालटोली और खलासी लाइन में जलभराव होता है। गेट को चौड़ा और री-डिजाइन करने का टेंडर प्रक्रिया में है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि चूंकि बारिश से पहले यह काम संभव नहीं है, इसलिए सभी कागजी औपचारिकताएं अभी पूरी कर ली जाएं ताकि मानसून खत्म होते ही निर्माण शुरू हो सके।

​नगर आयुक्त ने ग्रीनपार्क चौराहे से परेड होते हुए घंटाघर रोड तक चल रहे सी.एम. ग्रिड कार्यों की प्रगति भी जांची। अधिकारियों ने बताया कि 5700 मीटर लंबी परियोजना में से अब तक 2560 मीटर स्टार्म पाइप लाइन, 2400 मीटर सीवर लाइन और 2200 मीटर इलेक्ट्रिक डक्ट डालने का काम पूरा हो चुका है। इस दौरान जोनल अभियंता-1 को ग्रीनपार्क और हर्डड चौराहे पर वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए 'फ्री लेफ्ट' की व्यवस्था का परीक्षण कर तत्काल कार्यवाही की जाए।मार्ग के दोनों तरफ बन रहे प्रस्तावित फुटपाथ की चौड़ाई की समीक्षा की जाए और जरूरत के मुताबिक उसे कम किया जाए। उ.प्र. जल निगम से समन्वय बनाकर बचे हुए हिस्से की वॉटर टेस्टिंग का काम जल्द से जल्द पूरा कराया जाए और प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में खत्म किया जाए।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments